General Science (Important Question and Answer) Part - 7
1. जब एक प्लास्टिक स्ट्रा को पॉलिथीन के साथ रगड़ा जाता है , तो प्लास्टिक स्ट्रा में जो चार्ज उत्पन्न होगा वह होगा – त्रणात्मक चार्ज
2. धमनियों की दीवारें मोटी और लचीली होती है क्योंकि – धमनियां हृदय से ऑक्सीजन युक्त रक्त शरीर के विभिन्न हिस्सों तक ले जाती है
3. पंचमढ़ी जैव मंडल में कौन सा नेशनल पार्क है – सतपुड़ा नेशनल पार्क
4. एक नैनो सेकंड है – 1 सेकंड का एक अरबवां हिस्सा
5. गर्मी में लोग कौन से कपड़े पहनना पसंद करते है – हल्के रंग के कपड़े , क्योंकि वे कम ऊष्मा अवशोषित करते हैं
6. जब हम ड्रेसिंग टेबल पर अपने बालों में कंघी करने के लिए खड़े होते हैं तो छवि में हमारा बाया हाथ दाएं तरफ दिखता है और दायां हाथ बाएं तरफ , यह प्रक्रिया क्या कहलाती है – पार्श्व परिवर्तन
7. कौन सा रस बसा को पचाने का काम करता है – पित्त रस
8. बढ़ते हुए पौधों के लिए सबसे अच्छी मिट्टी है – दोमट मिट्टी
9. लाल रुधिर कोशिकाओं में लाल रंग का वर्णक पाया जाता है जो कहलाता है – हीमोग्लोबिन
10. कौन सी तरंगों को संचरण के लिए किसी भी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती – प्रकाश तरंगे
11. तार में धारा प्रवाहित करने पर उत्पन्न ऊष्मा की मात्रा किस पर निर्भर करती है – तार की लंबाई धातु की प्रकृति और मोटाई पर
12. स्टोमेटा या रंध्र पत्तियों की सतह पर बने लघु छिद्र होते हैं , जिसके माध्यम से पौधे ग्रहण करते हैं – कार्बन डाइऑक्साइड
13. फ्यूज के कार्य करने का सिद्धांत है कि – वह बहुत जल्दी गर्म हो जाता है और पिघल जाता है
14. एक सेब पेड़ से सीधे नीचे जमीन पर गिरता है इसका कारण है – गुरुत्वाकर्षण बल
15. कोयले से प्राप्त एक उत्पाद , जिसका उपयोग पेंट विस्फोटकों और प्लास्टिक के निर्माण में शुरुआती साम्रगी के लिए किया जाता है – तारकोल
16. बावरी क्या है – जल इकट्ठा करने का एक पारंपरिक तरीका
17. मेंढकों में कायांतरण के लिए सबसे जिम्मेदार हार्मोन है – थायरोक्सिन
18. इंद्रधनुष स्पेक्ट्रम का एक उदाहरण है , जो इसके कारण उत्पन्न होता है – प्रकाश का परिक्षेपण
19. संपूर्ण दहन के दौरान गैस स्टोव बर्नर में उत्पन्न हुई लौ का रंग क्या होता है – नीला
20. बिजली के बल्ब में तंतु का ऑक्सीकरण रोकने के लिए एक गैर अभिक्रियाशील गैस भरी जाती है , इस गैस का नाम क्या है – ऑर्गन
21. वायुमंडल में जलवाष्प की मात्रा का माप क्या कहलाता है – आद्रता
22. वातावरण की परिस्थिति से बचने के लिए हर साल एक विशेष समय के दौरान दूर स्थानों के लिए उड़ान भरने वाले पक्षी क्या कहलाते हैं – प्रवासी पक्षी
23. पृथ्वी के चारों ओर वायुमंडल है , जबकि चंद्रमा पर नहीं है ऐसा क्यों – ऐसा पर्याप्त गुरुत्वीय बल के अभाव की वजह से है
24. ख़ातिका क्या है – सिंचाई की एक विधि
25. डॉक्टरी थर्मामीटर को इसमें डुबोकर रोगाणु रहित बनाया जाता है – अल्कोहल
26. मानव शरीर में सबसे बड़ी ग्रंथि कौन सी है – यकृत
27. कागज का जलना कौन सा परिवर्तन है – रासायनिक परिवर्तन
28. रक्त में सही लवण संतुलन बनाए रखने वाला हार्मोन है – एड्रिनैलिन
29. सब्जियों , फलों के छिलकों , बची हुई खाद्य सामग्री को अभ्रष्ट होने में इतना समय लगता है – 1 से 2 सप्ताह
30. पौधों द्वारा जल को बाहर निकालने की प्रक्रिया क्या कहलाती है – वाष्पोत्सर्जन
31. अंतर्जलीय भूकंप तरंगे क्या कहलाती है – सुनामी
32. चोलाई और घास किस प्रकार के पौधे है – खरपतवार पौधे
33. किस ताप पर संग्रहित करने पर भोजन महीनों तक खराब नहीं होता – माइनस 18 डिग्री सेल्सियस
34. कौन सी जहरीली गैस हमारे रक्त में हीमोग्लोबिन के साथ मिल सकती है और हमारी मृत्यु का कारण बन सकती है – कार्बन मोनोऑक्साइड
35. फारेनहाइट पैमाने पर 100 डिग्री , सेल्सियस पैमाने पर कितनी डिग्री के बराबर होगा – 37.8 डिग्री सेल्सियस
36. भारी वर्षा व पवन के कारण उपजाऊ ऊपरी मृदा की हानि क्या कहलाती है – मृदा अपरदन
37. जब हम टेलीविजन की आवाज तेज करते है तो हम किसे बढ़ा रहे हैं – आयाम को
38. दही में कौन सा अम्ल पाया जाता है – लैक्टिक अम्ल
39. कोल गैस किसका मिश्रण है – मीथेन , हाइड्रोजन और कार्बन-मोनोऑक्साइड
40. सबसे कम घनत्व किस ग्रह का है – शनि का
41. एक कार द्वारा तय की गई दूरी को किससे मापा जाता है – ओडोमीटर
42. पूरी एक ऋतु तक खेत को खाली छोड़ने की प्रक्रिया क्या कहलाती है – क्षेत्र परती
43. स्कूटर के साइड मिरर में सभी वस्तुओं की छवि कैसी दिखाई देती है – वस्तुओं की तुलना में उनसे छोटी
44. वह सुरक्षित क्षेत्र जहां जानवर बिना किसी बाधा के अपने प्राकृतिक निवास स्थान में रहते हैं क्या कहलाता है – अभ्यारण
45. दूरी कौन सी राशि है – अदिश राशि
46. तापमान की SI इकाई क्या है – केल्विन
47. मृदा अपरदन को रोकने की सर्वोच्च विधि कौन सी है – वनरोपण
48. संक्षारण रोकने के लिए लोहे के पाइप और सीटों पर जिंक धातु की कोटिंग की जाती है ये प्रक्रिया क्या कहलाती है – जस्तीकरण
49. भोजन संग्रहित किए जाने वाले लोहे के डिब्बों को टिन से विद्युत लेपित किया जाता है क्योंकि – टिन लोहे की तुलना में कम अभिक्रियाशील है और भोजन को खराब होने से बचाता है
50. परिपथ किसे कहते हैं – बिजली के प्रवाह के पूरे पथ को
51. यदि हम नौकायन बंद कर दें तो नाव स्थिर अवस्था पर आ जाती है , वस्तुओं की गति की अवस्था को बदलने के लिए कौन सा बल उत्तरदाई है – घर्षण बल
52. कुछ जूस के पैकेटों में चेतावनी होती है कि यदि पैकेट फूला हो तो उसे खाएं या पीएं नहीं , वह प्रक्रिया जो पैकेट को फुलाती है उसे क्या कहते हैं – किण्वन
53. ध्वनि किस में यात्रा नहीं कर सकती – निर्वात मे
54. एक सामान्य मानव कोशिका में उपस्थित गुणसूत्र की संख्या कितनी होती है – 46
55. गहरे रंग के कपड़े सर्दियों में पसंद किये जाते है क्यों – क्योंकि वह गर्मी को अवशोषित करते हैं
56. ताजमहल किसके कारण क्षतिग्रस्त हो रहा है – अम्लीय वर्षा के कारण
57. सर्दियों में स्वेटर निकालते समय चटचटाहत की ध्वनि सुनाई पड़ती है क्योंकि – घर्षण से विद्युत आवेश उत्पन्न होते हैं
58. ऑक्सी-एसिटिलीन टॉर्चो का इस्तेमाल किसमें किया जाता है – बेल्डिंग और धातुओं को काटने मे
59. विद्युत उपकरण में सुरक्षा डिवाइस क्या है – फ्यूज
60. जल को प्रदूषित करने वाले मल पदार्थ , खाद अपशिष्ट जैसे संदूषक क्या कहलाते हैं – जैविक संदूषक
61. पैन और अन्य बर्तनों में टेफ्लान कोटिंग का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि – टेफलोन का गलनांक अधिक है जो चीजों को चिपकने और जल्दी से रोकता है
62. लड़कों में आवाज के बदलाव , चेहरे पर बाल और कंधों के चौड़े होने के लिए जिम्मेदार हार्मोन कौनसा है – टेस्टोस्टेरोन
63. कोशिका का मस्तिष्क किसे माना जाता है – केन्द्रक को
64. सूअरों में स्वाइन फ्लू बीमारी का कारण क्या है – इंफ्लुएंजा नामक वायरस
65. स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का निचला हिस्सा तांबे का बनाया जाता है क्योंकि – तांबा उष्मा का सुचालक है
66. पेट्रोलियम परिष्करण से प्राप्त बिटुमेन के अंश का प्रयोग किसमें किया जाता है – सड़क के प्रष्ठलेपन ( Road Surfacing ) मे
Comments
Post a Comment