नीति आयोग

✍ *आज का गया- 259*✍

*नीति आयोग से संबंधित महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी तथ्य*
👇👇👇👇👇👇👇

👉1. नीति आयोग भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी, 2015 को गठित एक नई संस्‍थान है जिसे योजना आयोग के स्‍थान पर बनाया गया है।

👉2. योजना आयोग के स्‍थान पर नई संस्‍था लाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 अगस्‍त, 2014 को लाल किले से अपने संबोधन में की थी।

👉3. नीति आयोग एक गैर संवैधानिक निकाय है।

👉4. नीति आयोग का पूर्ण रूप ‘राष्‍ट्रीय भारत परिवर्तन संस्‍थान’ (NITI – National Institution for Transforming India) है।

👉5. नीति आयोग (मुख्‍यालय दिल्‍ली) भारत सरकार का थिंक टैंक है।

👉6. नीति आयोग, योजना आयोग की तरह कोई वित्‍तीय आवंटन नहीं करता है।

👉7. नीति आयोग का प्राथमिक कार्य, सामाजिक एवं आर्थिक मुद्दों पर सरकार को सलाह देने का है ताकि सरकार ऐसी योजना का निर्माण करे जो लोगों के हित में हो।

👉8. नीति आयोग के लिए 13 सूत्री उद्देश्‍य रखे गये हैं।

👉9. नीति आयोग की संरचना में अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्ष, सीईओ (CEO), पूर्णकालिक सदस्‍य (Full Time Member), पदेन सदस्‍य (Ex-Officio Members), शासी परिषद् तथा विशेष आमंत्रित सदस्‍य शामिल है।

👉10. नीति आयोग का अध्‍यक्ष प्रधानमंत्री होता है।

👉11. नीति आयोग के अध्‍यक्ष (प्रथम) नरेन्‍द्र मोदी है।

👉12. नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष की नियुक्ति प्रधानमंत्री करता है।

👉13. उपाध्‍यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्‍त होता है।

👉14. सीईओ भारत सरकार के सचिव स्‍तर के अधिकारी होते है जिसे निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्‍त किया जाता है।

👉15. नीति आयोग के प्रथम उपाध्‍यक्ष अरविन्‍द्र पनगडि़या थे।

👉16. नीति आयोग के प्रथम सीईओ सिन्‍धुश्री खुल्‍लर थे।

👉17. पूर्णकालिक सदस्‍यों की संख्‍या 5 होती है जिन्‍हें राज्‍य मंत्री के बराबर दर्जा प्राप्‍त होता है।

👉18. पदेन सदस्‍य की अधिकतम संख्‍या चार होती है जो प्रधानमंत्री द्वारा नामित होते हैं।

👉19. शासी परिषद् (Governing Council) में भारत के सभी मुख्‍यमंत्री और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल / प्रशासक शामिल होते हैं।

👉20. विशेष आमंत्रित सदस्‍य में विभिन्‍न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होते हैं जिन्‍हें प्रधानमंत्री द्वारा नामित किया जाता है।

👉21. नीति आयोग के क्रियान्‍वयन का दायित्‍व केन्‍द्र सरकार और राज्‍य सरकार पर होता है।

👉22. योजनाओं को अंतिम स्‍वीकृति राष्‍ट्रीय विकास परिषद् (NDC) देता है

👉23. नीति आयोग के वर्तमान अध्यक्ष – नरेंद्र मोदी

👉24. नीति आयोग के वर्तमान उपाध्यक्ष – डाँ राजीव कुमार

👉25. नीति आयोग के वर्तमान CEO – अभिताभ कांत

👉26. नीति आयोग के वर्तमान पूर्ण्कालिक सदस्य – रमेंश चंद , बी के सारस्वत , विवेक देवराय , डाँ वी के पाल

*लेखक:- अमित धाकड़*

 *यदि आप हमारे ग्रुप में शामिल होना चाहते है तो इस नंबर ( 6265898435) पर Watsapp Message करें।*

Comments

Popular posts from this blog

कुछ प्रेरक हिंदी किताबें